बस्ती। कोतवाली के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। नगर थाने के महरीपुर निवासी दिलीप कुमार यादव उर्फ मोनू ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक हफ्ते से बिना किसी कारण के विपक्षी अपशब्द कह रहे थे। गत 23 मार्च की शाम करीब चार बजे जब वह टोल प्लाजा पर जा रहा था। तभी विपक्षियों ने उसे मारापीटा। कुछ लोग बीच-बचाव में आए तो धमकी देकर भाग गए। संवाद