बस्ती। शहर कोतवाली के ओरीजोत मोहल्ले में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। सुपेलवा के आर्यन पांडेय ने थाने में तहरीर दी है कि उनका भाई शिवा बाइक लेकर महिला अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान ओरीजोत चौराहे पर उनके भाई को विपक्षियों ने अपशब्द कहा। मना करने पर मारापीटा। शोर मचाने पर लोग जुटे तो धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस ने करन, किशन यादव निवासीगण कांशीराम आवास और अरुण तिवारी निवासी शर्मा कालोनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद