फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भूमि विवाद में मारपीट, केस

Fri, 15 Aug 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के ताड़ीजोत में मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। ताड़ीजोत निवासी जयप्रकाश पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके खेत की संक्रमणीय भूमि में संजय कुमार पांडेय ने जबरन मिट्टी डालकर रोड बना रहे थे। जबकि वहां कोई चकमार्ग नहीं है। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को दी। डायल 112 के साथ महसो चौकी पुलिस ने भी मौके पर आकर जांच की और कार्य रोककर थाने पर आने के लिए कहकर चली गई। आरोप है कि पुलिस के जाते ही उनकी पत्नी सुभावती को धक्का देकर दीवार पर गिरा दिया। उनके नाती को मारपीट कर अपशब्द कहते हुए धमकाया। पुलिस ने ताड़ीजोत निवासी सौरभ कुमार, अंकुर और संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें