बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के महसों में जमीन के झगड़े में मारपीट हुई। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहां के गोविंद बहादुर पाल ने तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि विपक्षी जमीनी विवाद को लेकर एक राय होकर उन्हें व उनके परिवार के लोगों को लाठी-डंडे से मारापीटा। पुलिस ने नरेंद्र पाल उनकी दो पुत्रियों, पत्नी मंजू, विवेक पाल व उनकी पत्नी प्रीति पाल के अलावा प्रिंसी पाल, आलोक सिंह और प्रिंसी के पति पर केस दर्ज किया। संवाद