पैकोलिया। थानाक्षेत्र के जीतीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित रामजगत पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 8 नवंबर की शाम करीब चार बजे वह दवा लेकर घर लौट रहा था। तभी मेडिकल स्टोर के पास दुबौलिया जीतीपुर निवासी ओमप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद और राजेंद्र का पुत्र बसंत वर्मा उर्फ मंटू ने जमीनी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। संवाद