बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के कोप गांव में बुधवार को शिवचरण चौधरी व अनिल मिश्रा के बीच रास्ते के जमीन को लेकर मारपीट हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों के तहरीर पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद