विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के तल्हवापुर गांव में नल की बोरिंग व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पिछले 24 घंटे में दो बार मारपीट का मामला सामने आया है। प्रेमचंद और लालचंद के परिवार के बीच विवादित जमीन पर नल गाड़ने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से कमलेश व मालती तथा दूसरे पक्ष से ऋषि विश्वकर्मा और बिंदू देवी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद