फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो पक्षों में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के बरगदवामाफी गांव में एक शादी समारोह में खाना खाते समय दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बरगदवामाफी गांव निवासी जितेन्द्र वर्मा पुत्र जगमोहन वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार रात साढ़े दस बजे गांव के रंग बहादुर वर्मा के घर निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गया था कि खाना खाते समय विपक्षी रामू वर्मा पुत्र रामबहोर वर्मा, आदर्श वर्मा पुत्र रामू वर्मा व लालबहादुर वर्मा पुत्र राम किशुन निवासी बरगदवामाफी थाना हर्रैया ने कहासुनी कर लिया। खाना खाकर घर जाते समय रास्ते में अपशब्द कहने लगे। मना करने पर लाठी-डंडा व लोहे राॅड से मारने लगे। जिससे उनके सिर व शरीर में चोटें आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें