महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी गांव के पास एक ढाबे पर रविवार की शाम बर्थडे पार्टी में मारपीट हो गई। पुलिस आने की सूचना पर दोनों गुट भाग निकले। पुलिस ने एक बाइक को कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज क्षेत्र के गोरखपुर-अध्योध्या हाईवे स्थित एक ढाबे पर एक गुट के लोग बर्थडे मना रहे थे। शाम चार बजे जब इसकी भनक दूसरे गुट के लोगों को हुई तो वह उग्र हो गए। आधा दर्जन की संख्या में आए और बर्थडे पार्टी मना रहे लोगों की पिटाई कर दी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस आने की सूचना पर दोनों गुट के लोग भाग निकले। मारपीट में एक युवक के घायल होने की सूचना हैं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद