बस्ती। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई कैली अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में मरीज को मास्क पहनने को लेकर मारपीट हो गई। सुपरवाइजर वीडी शुक्ला ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड से मारपीट की तहरीर सोनूपार चौकी में दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।
सोमवार को रेडियोलॉजी विभाग में भीड़ थी। विशुनपुरा से आए एक तीमारदार से मरीज को गार्ड ने मास्क पहने के लिए कहा। इस बात गार्ड की तीमारदार से बहसबाजी हो गई। गार्ड ने बताया चिकित्सक ने बिना मास्क के अल्ट्रासाउंड न करने के निर्देश दिए हंै। मारपीट में ड्यूटी पर तैनात गार्ड बाबूराम तिवारी चोटिल हो गए। संवादम