फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोठवा भरतपुर में जमकर मारपीट, छह घायल

Wed, 21 Aug 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैमाइश का खूंटा उखाड़ने पर हुआ विवाद, 10 आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। कोठवा भरतपुर गांव में पैमाइश का खूंटा उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष एकजुट होकर फौजदारी पर उतर आए। मारपीट में छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर कलवारी, नगर और कप्तानगंज थाने की पुलिस के साथ सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी पहुंच गए। इस मामले में 10 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शिवाकांत व गणेश के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी पैमाइश मंगलवार को पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में कराई गई। दोनों पक्षों की मौजूदगी में निशानदेही करटीम लौट गई। आरोप है कि शाम को एक पक्ष ने खूंटे को उखड़ दिया। शिवाकांत ने तहरीर में बताया कि उसी गुस्से में गणेश ने अपशब्द कहते हुए उसके ऑटो में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि जटाशंकर यादव, तुलसी, प्रभुनाथ यादव, प्रदीप यादव, कुलदीप, विनय, मुराली, सिकन्दर, गणेश व शिवसहाय एक राय होकर हमला बोल दिए। जिसमें गुलाबा देवी, ज्ञानमती , संतोष , शिवाकांत , रामपूजन , दिनेश कुमार आदि को गंभीर चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें