छात्रों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती में फेसबुक पर कमेन्ट करने को लेकर एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक छात्र ने तमंचा लहराते हुए धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। चोटिल छात्र की तहरीर पर केस दर्ज कर मारपीट करने वाले छात्रों की पुलिस तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि फेसबुक पर किये गए कमेन्ट को लेकर गौरव पाण्डेय और अंबुज पटेल के गुट में बुधवार को विवाद शुरु हो गया। दोनों पक्षों मे गाली-गलौच एवं मारपीट होने लगी। इसके कुछ देर बाद एक गुट ने बाहर से अपने समर्थकों को बुला लिया और परिसर में खुलेआम तमंचा लहराते हुए जमकर गाली-गलौज की।
इस दौरान बाकी छात्र कैंपस से भाग गए। घटना की सूचना कालेज प्रशासन ने कोतवाली पुलिस दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने वाले छात्र भाग गए। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि चोटहिल छात्र रुधौली निवासी गौरव पाण्डेय की तहरीर पर संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र निवासी अंबुज पटेल समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।