फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में बाइक और स्कूटी में भीषण टक्कर: कुलदीप, अभिषेक और अरविंद की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Thu, 25 May 2023 09:49 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कुलदीप, अभिषेक और स्कूटी सवार अरविंद कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत व स्कूटी पर बैठी अरविंद सिंह की पत्नी ऊषा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
बाइक-स्कूटी की टक्कर में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती स्थित लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के महरीपुर गायघाट के पास स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई। दोनों वाहन पर महिला समेत पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य को जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के परसा जागीर निवासी अमरजीत (22) पुत्र संतराम, कुलदीप (18) और नगर थानाक्षेत्र के बड़गोड़ा निवासी अभिषेक (19) पुत्र फूलचंद एक ही बाइक पर बैठकर नगर बाजार में किसी जन्मदिन की पार्टी में जा रहे थे। उसी समय नगर थानाक्षेत्र के प्रतापपुर निवासी अरविंद कुमार सिंह (55) अपनी पत्नी ऊषा सिंह (50) को स्कूटी पर बैठाकर बस्ती जा रहे थे। 

कलवारी रोड पर बेलाड़ी से पहले गायघाट गांव के पास सामने से आ रही स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कुलदीप, अभिषेक और स्कूटी सवार अरविंद कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत व स्कूटी पर बैठी अरविंद सिंह की पत्नी ऊषा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को जिला अस्पताल ले गई। जहां पहुंचते ही कुलदीप, अभिषेक व अरविंद सिंह के मौत की पुष्टि कर दी गई। महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें