फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेवेल एजेंट की हत्या में मंगेतर नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेवेल एजेंट की हत्या में मंगेतर नामजद
विज्ञापन

बहादुरपुर (बस्ती)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से बीआरएस लेकर ट्रेवेल एजेंट का काम करने वाले राकेश सरोज की हत्या के मामले में उनकी मंगेतर और अन्य के खिलाफ कलवारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक राकेश के भाई ने इस संबंध में शनिवार को तहरीर दी।
एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती से राकेश की सगाई हुई थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई व प्रतापगढ़ जनपद के देल्हूपुर थाने के बोझी निवासी राजेश कुमार सरोज ने तहरीर में लिखा है कि कलवारी थाने के बघौड़ा निवासी सुनीता नाम की युवती से उनके भाई राकेश कुमार सरोज का पांच वर्ष से नजदीकी थी। आरोप है कि सुनीता शादी का झांसा देकर राकेश को अपने घर बुलाती थी और रुपये की मांग करती थी। नौ जनवरी को घर से राकेश सुनीता से मिलने आए थे। राजेश के अनुसार, उस रात को आठ बजकर 39 मिनट पर उनसे मोबाइल फोन पर बात हुई थी। उसी के बाद से मोबाइल फोन बंद हो गया। दूसरे दिन कई बार कॉल करने पर मोबाइल फोन बंद रहने की जानकारी मिली। 12 जनवरी को पुलिस के जरिए सूचना मिली कि सुजावलपुर नहर के पास राकेश का शव मिला है। राजेश कुमार का आरोप है कि सुनीता ने ही अपने अज्ञात सहयोगियों से मिलकर हत्या की है। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
बता दें कि सुजावलपुर गांव के पास से होकर होकर गुजरी सरयू नहर में बृहस्पतिवार को सुबह युवक का शव मिला था। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो मृत व्यक्ति की जेब लगी अंडरवियर में एटीएम कार्ड मिला। उसी कार्ड के जरिए मृतक की पहचान 41 वर्षीय राकेश सरोज के रूप में हुई। वह लखनऊ में ट्रेवेल एजेंट का काम करते थे।
विज्ञापन

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही पुलिस
सीआरपीएफ में सिपाही की नौकरी छोड़कर ट्रेवेल एजेंट का काम करने वाले राकेश सरोज की हत्या में तीसरे दिन पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन कई सवाल हैं जो लोगों के गले नहीं उतर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पांच वर्ष पहले से राकेश का युवती से नजदीकी थी। उनकी सगाई भी हो चुकी थी। यानी परिवार के लोगों को भी उनके रिश्ते से एतराज नहीं था। ऐसे में अचानक मंगेतर ने हत्या करवा दी, इस पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम में कुछ तथ्य छिपे होने का शक है। एसओ का कहना है कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें