लालगंज थाना क्षेत्र के बढ़ौनी में दो हफ्ते से बुखार पीड़ित किशोरी ने रविवार भोर में दम तोड़ दिया। क्षेत्र में बुखार से ग्रसित अन्य लोगों में दहशत है।
बढ़ौनी निवासी रेखा पुत्री राकेश करीब एक पखवारे से बुखार से पीड़ित थी। अचानक बुधवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। हालत गंभीर देखकर परिवार के लोगों ने ओपेक कैली चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शनिवार देर शाम हालत नाजुक बताकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान के रविवार भोर में रेखा की मौत हो गई। मौत से गांव के लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि जानकारी पर भी आज तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। जबकि बनकटी पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में आया ही नहीं। कंट्रोल रूम से जानकारी कर टीम भेज कर दवाएं वितरित कराई जाएंगी।