टिनिच। बभनान सुगर मिल की ओर से बुधवार को गन्ने की खड़ी फसल में ड्रोन के जरिये उर्वरक व कीटनाशकों का छिड़काव किया गया। सल्टौआ ब्लाक के सुल्तानपुर गांव में डिप्टी केन मैनेजर आलोक सिंह, जितेंद्र त्यागी ने टीम के साथ किसानों को ड्रोन तकनीक के फायदे बताए। कहा कि इस तकनीक से कम समय में सभी पौधों पर समान रूप से छिड़काव हो जाता है। उन्होंने बताया कि दस किसानों के पंद्रह एकड़ गन्ने की फसल में छिड़काव किया गया। मिल के सीडीओ उमेश यादव, गन्ना पर्यवेक्षक सतीश, किसान श्याम नरायन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद