फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनाज गबन करने के आरोप में पूर्व महिला ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल के बच्चों के लिए कोटेदार से अनाज लेकर गबन करने का आरोप
विज्ञापन

हर्रैया थाने के महेवा कुंवर ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान हैं फूलादेवी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय स्कूल के बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन का अनाज गबन करने के मामले में नामजद हर्रैया थाने के महेवा कुंवर गांव की पूर्व प्रधान को हर्रैया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर 17 जून को हर्रैया थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान और प्रधान का कामकाज देखने वाले उनके प्रतिनिधि ने 29 महीने का अनाज गबन कर लिया। कोटेदार से अनाज प्राप्त करके इन लोगों ने ग्राम पंचायत के पेनहा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नहीं दिया। इससे बच्चे दोपहर के भोजन से वंचित रहे। गांव के लोगों की शिकायत पर कराई गई जांच में पूर्व प्रधान सहित अन्य दोषी पाए गए थे। इसमें दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

महेवा कुंवर गांव के मनोज कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय में 156-3 के तहत प्रार्थनापत्र दिया था जिसमें बताया गया था कि जनवरी 2016 से जून 2018 तक तत्कालीन ग्राम प्रधान फूला देवी, प्रधान के प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह ने मध्याह्न भोजन बनवाने के लिए कोटेदार से कुल 9.13 क्विंटल अनाज प्राप्त किया। मगर, इसे प्राथमिक विद्यालय पेनहा को नहीं प्राप्त कराया गया। एसएचओ राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर में आरोपी फूलादेवी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें