बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में बुधवार को मासिक धर्म साक्षरता और व्यवहार परिवर्तन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता निशा सिंह और कुंवर रामायण सिंह ने छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के विषय में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि मासिक धर्म एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है। इस विषय पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित सामाजिक संकोच और मिथकों से बाहर निकलकर जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. आलोक त्रिपाठी, सुनील कुमार, डॉ. विभा शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद