फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री की मौत
विज्ञापन

फिरोजाबाद से चूड़ी खरीदकर पति के साथ पूर्वी चंपारण जा रही थी जरीना
वेटिंग टिकट लेकर फिरोजाबाद से सवार हुआ था दंपती
बस्ती। फिरोजाबाद से चूड़ी खरीदकर पूर्वी चंपारण जा रही 55 वर्षीय महिला की मुंबई से बरौनी जाने वाली अवध एक्सप्रेस ट्रेन में मौत हो गई। जीआरपी बस्ती ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति मकसूद मिया ने बताया कि वह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पलनथ थानाक्षेत्र के बेलवा का रहने वाला है। चूड़ी का व्यवसाय करते हैं।
जानकारी के अनुसार मकसूद मिया पत्नी जरीना खातून के साथ फिरोजाबाद में अवध एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस-2 में वेटिंग टिकट लेकर सवार हुए थे। मकसूद के अनुसार कानपुर-इटावा के बीच जरीना की तबीयत बिगड़ने लगी पत्नी जरीना शूगर की मरीज थी। सीने में दर्द होने के बाद अचानक शरीर ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में आरपीएफ स्क्वॉड ने गोंडा आरपीएफ को सूचना दी। तब तक ट्रेन गोंडा से आगे निकल चुकी थी। आरपीएफ गोंडा ने जीआरपी बस्ती को घटना से अवगत कराया। रविवार को सुबह 10 बजे ट्रेन बस्ती प्लेटफार्म नंबर चार पर रुकी। जीआरपी ने महिला यात्री को मृत हालत में उतारा। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का शव ट्रेन से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें