फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनुपस्थित मिलीं महिला चिकित्सक, नोटिस

Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को बेवजह रेफर न करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने सोमवार को कप्तानगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सक डॉ. श्वेता अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। ओपीडी में एमओआईसी डॉ. बृजेश शुक्ला व डॉ. अहमद फरदीन मरीज देखते मिले। परिसर व प्रसव केंद्र की सफाई पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने दवा व पैथोलॉजी जांच की उपलब्धता जाना। एमओआईसी को निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाएं। मरीजों को बेवजह न रेफर करें। मौके पर फार्मासिस्ट राम जियावन यादव, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें