फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी, दिनभर बिजली गुल

Sat, 20 Jan 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत में विद्युत उपकेंद्र के पास स्थापित ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खामी के चलते करीब 300 उपभोक्ताओं को दिनभर बिजली नसीब नहीं हुई। बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे चिंगारी निकलने के बाद ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति ठप हो गई। रात में ही बिजली कर्मी इसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। शुक्रवार शाम पांच बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी। उपखंड अधिकारी लाल बहादुर यादव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई थी। इसे ठीक कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें