फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
बिजली अभियंताओं ने ऊर्जा प्रबंधन के लिए किया बुद्धि शुद्धि हवन। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
तीन उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

- बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार की वजह से नहीं दूर हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बृहस्पतिवार सुबह बनकटी, कुदरहा व महसों 33/11 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया। जिसकी वजह से इन केंद्रों से आपूर्ति बाधित रही। शाम तक इसे ठीक नहीं किया जा सका। इससे लगभग 16,500 उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, बिजली कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। तीसरे दिन कर्मियों ने ऊर्जा प्रबंधन की बुद्धि के लिए हवन किया।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य अभियंता महेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रबंधन के हठवादी रवैये से निगमों में काम करने का वातावरण खराब हो गया है। प्रबंधन और कर्मियों के बीच टकराव बढ़ रहा है। इसका नुकसान सभी को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने ऊर्जा मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग किया। अभियंता राम इकबाल प्रसाद ने कहा कि लंबे समय से कैशलेस इलाज की सुविधा की मांग की जा रही है। लेकिन प्रबंधन इसे स्वीकार्य नहीं कर रहा है। कर्मियों की जायज मांगों को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है।
अभियंता वागीश गुप्ता ने कहा कि ऊर्जा निगमों में लगातार निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं का हित प्रभावित हो रहा है और कामकाज में कठिनाई आ रही है। आरबी यादव ने बताया कि कर्मियों को मिल रही रियायत दर पर बिजली सुविधा को भी खत्म करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अभियंता मनोज कुमार गौड़ और संचालन गजेंद्र श्रीवास्तव व प्रिंस कुमार ने किया। मौके पर अशर्फीलाल, अरुण कुमार उपाध्याय, अभय सिंह, अजय गुप्ता, अखिलेश यादव, नेहा जय, अजय पांडेय, नासिर, अशोक चंद्रपाल, मनोज कुमार यादव, अमित कुमार आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें