फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल्ली से आए पिता ने बेटे की हत्या कराने का लगाया आरोप

Fri, 30 Aug 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्रवधू व ससुरालियों पर जताया शक, फंदे से लटका मिला था राम पल्टन का शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। सोनहा थाना क्षेत्र के धवाय गांव के दयालडीह पुरवा के राम पल्टन की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। राम पल्टन के पिता बाबूराम ने पुत्रवधू व ससुरालियों पर बदमाशों से हत्या कराने का आरोप लगाया है।
मंगलवार की रात करीब 10 बजे राम पल्टन की संदिग्ध हालाम में मौत हो गई थी। पत्नी का कहना था कि शराब पीकर आए पति ने उससे लड़ाई-झगड़ा करने के बाद पिटाई कर दी थी। उसके बाद वह खाना बनाने दूसरे घर पर चली गई थी। रात करीब 10:30 बजे लौटी तो पति ने कमरे के अंदर लगे पाइप के सहारे साड़ी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

गांव के किसी व्यक्ति द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस बुधवार जब सुबह राम पल्टन के घर पहुंची तो उसका शव जमीन पर मिला। युवक की शरीर पर चोटें भी थीं। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने आसपास के लोगों से मामले के बारे पूछताछ की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली से लौटे राम पल्टन के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू ने मंगलवार की रात 10 बजे बदमाशों को बुलाकर उनके पुत्र को मरवा पिटवा रही थी। जोर-जोर चिल्ला रहे बेटे की आवाज सुन गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया था। इसी बीच बदमाश भाग गए थे। मारने पीटने से घायल उनके पुत्र की हालत बहुत खराब थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें