विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचवस गांव के फ्लाई ओवर पर साइकिल सवार बुजुर्ग कार की चपेट में आकर घायल हो गया।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के खम्हारिया गांव निवासी 55 वर्षीय रामप्रसाद पुबेटे की शादी का कार्ड बांटने साइकिल से छावनी के विशेषरगंज बाजार जा रहे थे। पचवस गांव के फ्लाई ओवर पर विक्रमजोत की तरफ से आ रही कार ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दुर्घटना देख सूचना छावनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने एंबुलेंस से रामप्रसाद को सीएचसी विक्रमजोत भेजा और परिजनों को जानकारी दी। रामप्रसाद के पुत्र सूरज की शादी 12 फरवरी को है। संवाद