बस्ती। मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाने के श्रीपालपुर में रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई। वहां के मेराज अली ने तहरीर दिया। जिसमें जमाल व उसके भाई अफजल पर आरोप लगाया कि 19 मार्च को पैसे की लेन-देन की बात को लेकर दोनों ने उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। परशुरामपुर थाने के कस्बा निवासी राम करन वर्मा ने अपनी बहू चंद्रावती पत्नी मधुर पर मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। वहीं नगर थाने के धौरहरा में 16 मार्च को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में आकाश ने तहरीर दी। जिसमें राजाराम, सूरज, राजाराम व राजाराम की पत्नी पर आरोप लगाया। संवाद