फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ससुर पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पति समेत एक अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि ससुराल के लोग कम दहेज लाने का ताना और गालियां देते हैं। अक्सर लात-घूंसा से मारते हैं। ससुर अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालते हैं। पति जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाते हैं। जेवरात, कपड़े जला देने व ससुराल से भगा देने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रामनरेश, देवंती देवी व अवधेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें