फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या में पकड़ा गया पिता की हत्या कर फरार आरोपी

Sun, 14 Apr 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के चननी परासी गांव में 14 जून 2023 को हुई थी हत्या
विज्ञापन

रुपये के विवाद में चारपाई पर सो रहे पिता की चाकू घोंप की गई थी हत्या
कलवारी पुलिस की मदद से स्वाॅट टीम ने तमंचे के साथ की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चारपाई पर सो रहे 65 वर्षीय पिता की रुपये के लिए चाकू घोंपकर हत्या कर 10 महीने से फरार आरोपी विजय शनिवार को अयोध्या में पकड़ा गया। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कलवारी पुलिस की मदद से स्वाॅट टीम उसे मणि पर्वत अयोध्या से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर ले आई।
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने सीओ सदर विनय कुमार चौहान के साथ पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 14 जून 2023 को कोतवाली क्षेत्र के चननी परासी गांव निवासी विजय प्रकाश ने अपने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। शहर से सटे परासी गांव निवासी उसके पिता गौरीशंकर चौधरी सब्जी की दुकान करते थे। कुछ दिनों से दुकान बंद कर सड़क की तरफ मकान बनवा रहे थे। इस बीच गौरीशंकर ने गांव के दक्षिण स्थित कुछ जमीन बेचा था। उस रुपये से छोटे बेटे सत्य प्रकाश के लिए ऑटो खरीद दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि चाल-चलन ठीक न होने के कारण बड़े बेटे विजय प्रकाश को रुपये नहीं दिए। इसे लेकर परिवार में विवाद था। 14 जून की रात आरोपी विजय प्रकाश नशे में धुत होकर घर पहुंचा और रुपये को लेकर विवाद करने लगा। चारपाई पर सो रहे पिता ने रुपये देने से इन्कार किया तो तैश में आकर उसने पिता के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू लेकर हमला कर दिया। उठकर वह भागने लगे, लेकिन कई वार करने पर वह दरवाजे के सामने गिर गए। कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान गौरीशंकर को बचाने के लिए आए छोटे बेटे सत्य प्रकाश, उसकी पत्नी मंजू और मां सुभावती को भी विजय ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने सत्य प्रकाश की तहरीर पर विजय प्रकाश पर हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश में शुरू की। मगर, वह पकड़ में नहीं आया। उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इस बीच मुखबिर की सूचना पर कलवारी एसओ भानु प्रताप सिंह ने स्वाॅट टीम प्रभारी उमाशंकर तिवारी की टीम के साथ फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें