बस्ती। हरैया थानाक्षेत्र के तेनुआ कट पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिसमें राजेश पांडेय (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस बावत उनके पुत्र शशांक पांडेय निवासी भरुकहवा ने तहरीर दी। जिसके मुताबिक पिता राजेश पांडेय उसके भाई शुभम के साथ तहसील से लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद