फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टेंपो की चपेट में आकर पिता-पुत्र घायल

Thu, 18 Jul 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर रामनगर कर्बला के पास हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भानपुर। सोनहा क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर रामनगर कर्बला के निकट मोहर्रम का मेला देखने आए पिता-पुत्र तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नरखोरिया से की ओर से भानपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे टैंपो ने सड़क पार कर रहे सोनहा थाना क्षेत्र के बेईली गांव निवासी 36 वर्षीय अख्तर हुसैन व उनके 3 वर्षीय बेटे अब्दुल हबी को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। टैंपो चालक मायाराम निवासी कोपा थाना सोनहा को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने चालक और टैंपो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें