फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसानों को चना, मटर व मसूर का मिलेगा निशुल्क बीज

Sun, 31 Aug 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रबी 2025-26 में किसानों को दलहनी फसल में चना, मटर और मसूर बीज की निशुल्क मिनी किट दी जाएगी। विभाग ने पोर्टल पर आवेदन के लिए अवसर दिया है। डीडी कृषि अशोक कुमार गौतम ने बताया कि निशुल्क दलहनी फसल के बीज मिनी किट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत 2025-26 में दलहनी फसलें चना 18 किग्रा, मटर 20 किग्रा और मसूर 8 किग्रा बीज की मिनी किट किसानों को निशुल्क दी जाएगी। लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी से डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक किसान को कृषि दर्शन-2 पोर्टल (https://agridarshan.up.gov.in) पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन करना होगा। बताया कि एक सितंबर से बुकिंग शुरू होगी जो 25 सितंबर तक चलेगी। डीडी कृषि ने बताया कि एक किसान केवल एक ही दलहनी फसल का मिनीकिट प्राप्त कर सकेगा। कृषि विभाग में पंजीकृत किसान ही मिनीकिट के लिए बुकिंग/आवेदन कर सकेंगे। जनपद में लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें