मुंडेरवा। पेड़ी गन्ने से अधिक उत्पादन के लिए कृषकों को प्रशिक्षण के लिए सीतापुर भेजा गया है। आयुक्त गन्ना एवं चीनी के आदेश पर में इन्हें पेड़ी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड इकाई मुंडेरवा से 25 कृषकों का दल मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत सीतापुर के रामगढ़ चीनी मिल क्षेत्र में भेजा गया। प्रधान प्रबंधक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कृषकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें नई तकनीक और गन्ने के समय से रख रखाव आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। संवाद