फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली समस्या को लेकर किसान यूनियन ने लगाई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। बभनान उपकेंद्र पर मंगलवार को किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अभिलाष चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पंचायत का आयोजन किया गया। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी उदय प्रताप को सौंपते हुए निराकरण की मांग की गई। किसान नेताओं ने कहा कि ग्राम सभा भैंसा में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व जल गया है। अभी तक वहां दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इसके पहले भी अत्यधिक लोड के चलते यह ट्रांसफार्मर कई बार जल चुका है। इसकी क्षमता बढ़ाते हुए 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। कुछ किसानों का बिल गलत आ गया है। जिसे सुधार करते हुए किसानों से वास्तविक बिल जमा करवाया जाए। जिन किसानों के खेतों से बिजली के खंभे और तार दौड़ाए गए हैं उन्हें निगम की ओर से मुआवजा दिया जाए। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जगदीश प्रसाद, फूलचंद, अमृत लाल यादव, रामू, रामबाहाल वर्मा, रामशरण मौर्य, मोहित शिवमूरत चौधरी, जवाहरलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें