फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सम्मान निधि के लिए चक्कर काट रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए किसान तहसील और कृषि विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि सभी अभिलेख पूरे होने के बावजूद तहसील के संबंधित पटल पर तैनात कर्मचारी उन्हें कागजात अधूरे बताकर वापस लौटा देते हैं। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। तहसीलदार नीरज त्रिपाठी ने कहा कि जिस किसान को परेशान किया जा रहा है, वह उनसे मिले। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। चपिलाव गांव के किसान विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्हें सम्मान निधि की एक किस्त मिली थी। इसके बाद भुगतान रुकने पर वह लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। उनका आरोप है कि पटल बाबू ने अभिलेख अधूरे बताकर पोर्टल पर अपडेट कराने को कहा, जबकि सीएससी केंद्र पर जांच कराने पर अभिलेख पहले से अपडेट मिले। सहसराव के चंद्रप्रकाश और चपिलाव के विजय कुमार ने मामले की जांच कर समस्या दूर कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें