भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू टिकैत गुट ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर मे बैठक की। इसके बाद किसानों ने पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम शत्रुह्नन पाठक को सौंपा।
ज्ञापन में प्रतिदिन बढ़ रहे ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करने, पात्र निराश्रित गरीबों में कबंल का वितरण कराने एवं तहसील मे लंबित धारा 80 और वरासत के मामलों का त्वरित निस्तारण कराने की मांग की।
तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने आरोप लगाया कि पीएनबी रामनगर और भिरिया की शाखा मे किसानों का काम बिना बिचौलियों के नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाया कि बिना कमीशन के कोई काम नही हो पा रहा है। जिससे किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी ऋण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
किसानों ने एसडीएम से शिकायत की गंभीरता से जांच कराकर संबधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। इस मौके पर संत कुमार भारती, कन्हैया चौधरी, रामजगत चौधरी, रामनयन, पीताम्बर मौर्य आदि किसान मौजूद रहे।