फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घटतौली पर भड़के किसान, कई घंटे तक तौल बाधित

Thu, 29 Feb 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना लदे ट्रकों को अमौली बाजार में किसानों ने रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। शृंगीनारी गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौल में घटतौली पकडे़ जाने के बाद किसान उग्र हो गए। इससे कई घंटे तक तौल बाधित रही।
क्षेत्र के बंदरिया निवासी जग प्रसाद चौधरी ने गन्ने की ट्रॉली का वजन पहले धर्म कांटा पर करवाया। उसके बाद गन्ना क्रय केंद्र ले गए। दोनों के तौल में लगभग डेढ़ क्विंटल का फर्क आया। इसके बाद किसानों ने तौल बंद करा दिया। उधर, परशुरामपुर की तरफ से बभनान की तरफ जा रहे गन्ना लदे ट्रकों को अमौली बाजार में किसानों ने रोक दिया। लेकिन, आवागमन नहीं बाधित हुआ, क्योंकि एक पटरी पर वाहन आते-जाते रहे। इसी बीच कुछ किसानों ने डीएम तथा एसडीएम को भी फोन किया। लेकिन, तीन बजे तक गन्ना विभाग का कोई भी जिम्मेदार क्रय केंद्र तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

चार बजे के आसपास हर्रैया के नायब तहसीलदार शौकत अली तथा सीनियर सीडीआई उपेंद्र कुमार सिंह तथा जीएम केन दिनेश राय गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे। सुबह से तौल बंद होने के कारण कई घंटे से क्रय केंद्र पर खड़े किसानों ने नायब तहसीलदार से कार्रवाई की मांग की। उसके बाद फिर से तौल शुरू हो गई। इसमें घटतौली प्रमाणित हुई। उसके बाद नायब तहसीलदार ने जीएम केन से गन्ना क्रय केंद्र के सारे कर्मियों को तत्काल हटाने तथा जिम्मेदार कांटा बाबू पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें