वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल गेट पर 30वें दिन मंगलवार को भी किसानों व श्रमिकों का धरना जारी रहा। बारिश के बावजूद लोग डटे रहे और मिल को दोबारा चालू कराने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी महेश पांडेय ने कहा कि किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों के हित में शुगर मिल का संचालन जरूरी है। क्षेत्र के रामलगन शुक्ला, प्रदीप चौधरी, राकेश, अंगद वर्मा और राधेश्याम ने बताया कि मिल बंद होने से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद आंदोलन जारी है। नित्यराम चौधरी, घमालु, घनश्याम और ओमप्रकाश ने कहा कि शुगर मिल ही क्षेत्र की आर्थिक धुरी रही है। इसके बंद होने से किसानों को गन्ना बेचने में, श्रमिकों को रोजगार पाने में और व्यापारियों को कारोबार चलाने में दिक्कतें हो रही हैं। धरने में धर्मेंद्र, प्रमोद, त्रिलोकी, राम जतन आदि शामिल रहे। संवाद