फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश के बीच धरने पर डटे रहे किसान व मिलकर्मी

Tue, 09 Sep 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल गेट पर 21वें दिन सोमवार को भी धरना जारी रहा। बारिश के बीच भी आंदोलनकारी डटे रहे। किसान राम लखन शुक्ला ने कहा कि किसान, श्रमिक बारिश बिजली से नहीं डरते। मिल कर्मचारी महेश पांडेय ने कहा कि मिल चलाने तक कर्मचारी,श्रमिक, व्यापारी धरना स्थल पर डटे रहेंगे। संतोष सिंह, विनय कुमार चौधरी, जनार्दन सिंह, वीरेंद चौधरी, अंगद वर्मा ने कहा कि मिल चलाने वाले किसानों श्रमिकों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उल्टे जिले की अन्य चीनी मिलों को भी घाटे में चलने की दुहाई देकर छलावा कर रहे हैं। किसान नेता धर्मेंद्र, राकेश, बाबूराम, राम गोपाल, कमलेश ने कहा कि मिल मालिकों की मनमानी से लग रहा है कि इस मिल के साथ अन्य मिलों पर खतरा मंडरा रहा है। योगेंद्र यादव, राम कल्प,अनिल कुमार, चेतराम आदि ने मिल चलाने के लिए हर स्तर तक लड़ाई लड़ने की बात कही। धरने में संतोष सिंह, राम जनक, राम जतन, दिनेश चौधरी, अंगद वर्मा, राजेश, घमालु आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें