फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ने में खाद डालने गए किसान की करंट लगने से मौत

Mon, 29 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी के राजा टेंगहरिया गांव में करंट से मृत शिव कुमार चौरसिया के रोते9बिलखते परिजन
विज्ञापन
कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के राजा टेगहरिया गांव के 45 वर्षीय किसान शिव कुमार चौरसिया के गन्ने के खेत में खाद डालते समय करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी इंचार्ज गायघाट घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजा टेगहरिया गांव के किसान शिव कुमार चौरसिया रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पश्चिम सिवान में गन्ने के खेत में खाद का छिड़काव करने गए थे। खाद छिड़काव करते समय खेत में लगे बिजली के खंभे से उनका शरीर छू गया। खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिससे शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। शौच करने गए बच्चों ने खेत में शव देख शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें