फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक की टक्कर में घायल किसान की मौत

Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गंगाराम फाइल फोटो
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के कप्तानगंज दुबौलिया मार्ग पर अचकवापुर गांव के पास रविवार शाम लगभग 5:00 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में घायल 35 वर्षीय किसान की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इसी थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी 35 वर्षीय गंगाराम यादव पुत्र राम धीरज यादव खेती किसानी करते थे। रविवार को शाम करीब पांच बजे वह मोटरसाइकिल लेकर दुबौलिया की तरफ जा रहे थे। अचकवा गांव के पास दूसरी तरफ से दुबौलिया की तरफ जा रहे इसी थाना क्षेत्र के नकटीदेई निवासी 24 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र रामजीत बाइक लेकर पहुंच गए। अचकवा पुल के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग एंबुलेंस बुलाकर कप्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां पर प्राथमिक इलाज के पश्चात दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही गंगाराम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । जबकि दीपक कुमार का इलाज चल रहा है। यह सूचना जब मृतक गंगाराम के परिवार को मिली तो दहाड़े मारकर रोने लगे। वे लोग भागे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां बेटे को मृत देखकर मां इंद्रावती, पत्नी आरती सहित पूरा परिवार बेसुध हो गया । गंगाराम के एक 4 वर्षीय बेटे का भी रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें