फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया ले ली जान!: खेत में घास काटने गया था किसान, HT लाइन के संपर्क में आने से मौत- जानिए कैसे हो रही आपूर्ति

Sat, 11 Oct 2025 11:52 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

गौर थाना क्षेत्र के मेहदिया राम दत्त गांव निवासी राम गोविंद पाल 70 पुत्र धनराज रोज की तरह शनिवार की सुबह बढ़या गांव के सिवान में  बभनान-हलुवा मार्ग के पटरी किनारे जानवरों के लिए हरा चारा लाने गए थे। अभी वह सड़क की पटरी से खेत में उतर रहे थे कि झाड़ियां में एलटी लाइन के संपर्क में आ गए।
विज्ञापन
मृतक के घर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानवरों के लिए हरा चारा लाने दूसरे गांव के सिवान में गये किसान की विद्युत की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनकी मौत विद्युत  से हुई है। बताया कि वह एलटी के आर्थिक तार के चपेट मे आ गये जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। बाद में सूचना मिलने पर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार को हटा दिए। परिजनों ने डायल 112 सहित गौर पुलिस को सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गौर थाना क्षेत्र के मेहदिया राम दत्त गांव निवासी राम गोविंद पाल 70 पुत्र धनराज रोज की तरह शनिवार की सुबह बढ़या गांव के सिवान में  बभनान-हलुवा मार्ग के पटरी किनारे जानवरों के लिए हरा चारा लाने गए थे। अभी वह सड़क की पटरी से खेत में उतर रहे थे कि झाड़ियों में एचटी लाइन के संपर्क में आ गए।

उनके दाहिने पैर का पंजा जल गया है। दिवंगत के पुत्र शिव कुमार ने बताया कि वह कोटेदार के घर राशन लेने गए थे, वहीं उन्हें सूचना मिली तो घटना स्तर पर पहुंचे पिता को देखा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया कि 11 हजार की लाइन ऊपर से गई है और उसी पोल के नीचे दो तार जोड़कर बिजली संचालित की जा रही है।
विज्ञापन


इसी का एक तार टूटकर नीचे खेत में गिरा था, जिसके संपर्क में पिता आ गए और ये हादसा हो गया। सूचना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी तार को हटाने में जुट गए हैं। वहीं, डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। दिवंगत की पत्नी का लालमती ने बताया कि पति की मौत बिजली की चपेट में आने से हो गई।

बिजली निगम गौर उपकेंद्र के अवर अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जहां घटना हुई आरओडब्लू है। विवादित होने के चलते वहां केबलीकारण नहीं हुआ। बताया कि आसपास के लोग मोटर से सिंचाई के लिए पोल के नीचे से विद्युत सप्लाई ले गए थे। जिससे घटना घटी है। बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें