टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के साड़ी कल्प गांव निवासी 65 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार सुबह अंगनू राम जानवर को चारा डालने जा रहे थे। बगल में लटके खुले तार के संपर्क में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके दो बेटे हैं। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और राजस्व कर्मियों को दी। चौकी प्रभारी टिनिच डीपी पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद