फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत
विज्ञापन

टिनिच (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार सुबह एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान पैकोलिया थाना क्षेत्र के पतिला गांव निवासी राम उजागिर पुत्र राम समुझ के रूप में हुई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास एक 65 वर्षीय बुजुर्ग स्टेशन पर पहुंचा। बेंच पर चुपचाप बैठा देख किसी ने उन पर गौर नहीं किया। पौने दस बजे जब मालगाड़ी आते दिखी तो तत्काल वह ट्रेन के सामने पहुंच गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक ट्रेन की चपेट में बुजुर्ग आए गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें