बस्ती। हंसराज इंटर काॅलेज के शिक्षा शास्त्र के प्रवक्ता कमल किशोर शुक्ला को राजकीय इंटर कालेज बस्ती में शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के लिए लंबे समय तक कार्य करने वाले कमल किशोर 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शिक्षकों ने उनको मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संजय सिंह, डाॅ. बृजेश कुमार पासवान, गणेश मिश्रा, विवेक मणि त्रिपाठी, मनोज सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, एसएन मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद