फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

Tue, 08 Apr 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिक चंद। दीनबंधु महाविद्यालय तेनुआ के बीए, बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक हरिशंकर चौधरी व उपप्रबंधक रविशंकर चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही डांस, स्पीच, नाटक, शिक्षा का महत्व, नशा उन्मूलन, साइबर क्राइम, साइबर फ्राड, यातायात, देश भक्ति गीत आदि प्रस्तुत किए गया। प्रबंधक हरिशंकर चौधरी ने कहा कि छात्र का जीवन वेहद ही संघर्ष का जीवन होता है। इसमें जो छात्र जितना ही संघर्ष करेगा, उतना ही वह भविष्य में आगे बढ़ेगा। किसी भी सफलता को पाने के लिए व्यक्ति को कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कहा कि आप सब महाविद्यालय परिवार के एक अंग रहें हैं। महाविद्यालय परिवार आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को उपहार व पुरस्कार दिया। इस मौके पर एके चौहान, राकेश पाण्डेय, संदीप त्रिपाठी, दिवाकर, रामेश्वर, अभिषेक चौरसिया, आदित्य सिंह, रीता, सुनीता शुक्ला, सीमा, अर्चना सिंह, अजय चौधरी, पीसी चौधरी सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें