बस्ती। जिले से स्थानांतरित हुए न्यायिक अधिकारियों को बृहस्पतिवार को विदाई दी गई। डीजीसी परिपूर्णनंद पांडेय के नेतृत्व में जनपद न्यायालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, मीनू शर्मा, शिवचंद, अन्नू कनौजिया आदि को विदाई दी गई। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि जिले में काम करने का अनुभव बढि़या रहा। मौके पर जिला जज कुलदीप सक्सेना, जयगोविंद सिंह, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, कमलेश चौधरी, वंदना चौधरी, अखिलेश दुबे, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद