बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इस थानाक्षेत्र के नरायनपुर निवासी विजय राज सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। 28 मई को घर के अंदर घुसकर मारापीटा। मोबाइल तोड़ दिया और बाक्स में रखे जेवरात निकाल ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार अजीत सिंह, जीतन सिंह, विजय सिंह, शिवा सिंह, सुमन सिंह, विवेक सिंह, वंदना सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद