बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ गांव के एक युवक ने 20 जून को छेड़छाड़ और यौन शोषण का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली में कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया। शिकायत में स्थानीय पुलिस पर भी उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।