फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया नकली पाइप का जखीरा, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ा गया नकली पाइप का जखीरा, तीन नामजद
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पांडेय बाजार, मेंहदावल रोड व नई बाजार में नकली पाइप बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पाइप कंपनी के अधिकारियों ने इन जगहों के गोदामों में मंगलवार को छापा मारकर कंपनी के मार्का और नाम लिखे लोहे के पाइप का जखीरा पकड़ा।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कंपनी के अधिकारी डॉ. ऋषि कुलश्रेष्ठ ने पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दी है। उसमें उन्होंने लिखा है कि जितेंद्र जायसवाल निवासी पांडेय बाजार, थाना पुरानी बस्ती, राजेंद्र प्रसाद व ओम प्रकाश निवासी नई बाजार, थाना पुरानी बस्ती उनकी कंपनी का मार्का लगा पाइप गोदाम में रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह का नकली माल बेचने की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। इसकी सूचना पर मंगलवार को पुलिस के साथ जब गोदाम पर जांच की गई तो भारी मात्रा में इस तरह का पाइप पाया गया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों दुकानदारों पर धोखाधड़ी व कॉपी राइट उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें