परशुरामपुर। क्षेत्र के पौराणिक स्थल मखौड़ाधाम मे शनिवार को चैत्र पूर्णिमा पर मेला लगेगा। मखौड़ा स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी सूरजदास ने बताया कि इस पौराणिक मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं तथा मनोरमा नदी में स्नान-दान कर पुण्य अर्जित करते हैं। सूरजदास ने बताया कि रविवार की भोर में मखौड़ाधाम से ही श्रद्धालु चौरासी कोसी परिक्रमा की शुरुआत करेंगे। संवाद