परिवहन विभाग की ओर से चालक और परिचालकों का हुआ नेत्र परीक्षण।
बस्ती। यातायात के नियमों का पालन कर हादसों को रोका जा सकता है। सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए समय समय पर नेत्र का परीक्षण कराना जरूरी है।
ये बातें संभागीय परिवहन निरीक्षक यानी आरआई संजय दास ने सड़क सुरक्षा के तहत निजी कंपनी की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में कहीं। एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं। नेत्र जांच शिविर में चालकों का परीक्षण कर निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। प्रमुख ग्राहकों और सीए को सम्मानित किया गया। ड्राइवरों को ग्रूमिंग किट और किराने के पैकेट भी दिए गए। इस मौके पर आटोमोबाइल कंपनी के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में वाहन चालक मौजूद रहे।